उर्दूआईज़ड हिंदी लिखता हूँ,
फ़िर रोमनाईज़ड हिंदी लिखता हूँ |
अजब हूँ, शायरी बड़ी गंदीआइज़ड लिखता हूँ |
कभी बेक्ड, कभी डीप फ्राइड,
कभी चॉपड, कभी डाइसड लिखता हूँ |
अजब हूँ, शायरी बड़ी गंदीआइज़ड लिखता हूँ |
अदना सा हूँ, पर बातें किंग साइज़ड लिखता हूँ |
अजब हूँ, शायरी बड़ी गंदीआइज़ड लिखता हूँ |
दिमाग से हूँ बिलकुल देसी,
पर सोच इंटरनेशनलआज़ड लिखता हूँ |
अजब हूँ, शायरी बड़ी गंदीआइज़ड लिखता हूँ |
अमेरिकन कंपनी में काम करता हूँ,
शेर मगर इंडियनआईज़ड लिखता हूँ |
अजब हूँ, शायरी बड़ी गंदीआइज़ड लिखता हूँ |
पसंद आये तो दाद देना, नहीं तो माफ़ कर देना |
नया शूल हूँ चमन का,
पर फुल गरमागरमआईज़ड लिखता हूँ |