चुल्लू भर पीने को पानी नहीं |
पेट भर खाने को नहीं धान |
क्या सच में है मेरा भारत महान ?
चाँद पर यंत्र भेज दिया,
सस्ते में बिकता है ईमान |
क्या सच में है मेरा भारत महान ?
दूध से है पत्थर नहाता,
भूखा रहे रहीम, प्यासा रहे राम |
क्या सच में है मेरा भारत महान ?
मुफ्त की आज़ादी, चोरी की चाल,
फिर भी बुलंद है झूठी शान |
क्या सच में है मेरा भारत महान ?
खून चूसते नेता-अभिनेता,
खेलते है खुद अपने ही बनाम |
क्या सच में है मेरा भारत महान ?
मुखौटे वालों की है वाह-वाह,
सच्चे चेहरे है बदनाम |
क्या सच में है मेरा भारत महान ?
क्या सच में इसका है नाम ?
क्या सच में यही है एक जहान ?
क्या सच में है मेरा भारत महान ?