बुराई

बुराई आग है |
बुराई नाग है |
रावण को मारने से बुराई नहीं मरती |
कौरवों के खत्म होने से बुराई नहीं खत्म होती |
बुराई बीज है |
बुराई हमेशा थी, हमेशा रहेगी |
बुराई रीत है |
बुराई बदतमीज़ है |

बुराई संस्कार है, शरीर नहीं |
बुराई सोच है, ग़रीब या अमीर नहीं |
कोई इसे नहीं ख़त्म कर पाया |
राम, कृष्णा, मोहम्मद, येसु, साईं भी नहीं |
यह हमेशा रहेगी और रहेगी यहीं |

बुराई वार है |
बुराई बलात्कार है |
बुराई अनंत है |
बुराई अंत है |
बुराई पेड़ है, फल नहीं |
बुराई सवाल है, हल नहीं |
ना वह बुरा, ना यह बुरा |
बुराई तू है |
बुराई मैं हूँ |

3 thoughts on “बुराई

Leave a Reply