दिल में कयीं जाले है, देखो तो ज़रा |
कितने दर्द पुराने है, देखो तो ज़रा |
बहुत ज़ख्म खाके बनते है आलिम,
कुछ पैंतरे सयाने है, देखो तो ज़रा |
शायद नर्क से ही अगला जनम हो,
कुछ पाप निराले है, देखो तो ज़रा |
कोई चाल चल के बात आगे बढे,
जीवन शतरंज के खाने है, देखो तो ज़रा |
सफ़ेद कपडे पहन तो लिए हैं,
पर ख़याल कितने काले है, देखो तो ज़रा |
मंदिर, मस्जिद में जा बैठे हैं, यार अजब,
अपने आप को नहीं जाने है, देखो तो ज़रा |
सफ़ेद कपडे पहन तो लिए हैं,
पर ख़याल कितने काले है, देखो तो ज़रा | ye behoot sahi hai aaj ke samay par
Thanks!
बहुत खूब
Thanks!