जादुई प्राणी

सुना है,
इस जग में भांति-भांति के प्राणी है |
पर मैंने एक जादुई प्राणी देखा है |
सच में !
मैंने एक जादुई प्राणी देखा है |

पांच साल में एक बार आता है |
फ़िर ग़ायब हो जाता |
पांच साल के बाद,
फ़िर एक बार आता है |
मैंने एक जादुई प्राणी देखा है |

उसके अंग में कुछ नहीं,
आँख नहीं, हाथ नहीं, जीब नहीं,
दिमाग शायद हो, पर आत्मा नहीं,
बिलकुल ही नहीं |
सारा शरीर सिर्फ़ एक जेब है |
कमाल है !
मैंने एक जादुई प्राणी देखा है |

सनातन ग्रंथों में भी इसका उलेख नहीं |
८४ लाख योनियों में ये नहीं |
यह अजब है, कुछ मेरे जैसा,
पर मैं जादुई नहीं, इसके जैसा |
यह सनातन से भी पौराणिक है |
यह अनंत से भी अनंत है |
बाबा रे !
मैंने एक जादुई प्राणी देखा है |

7 thoughts on “जादुई प्राणी

Leave a Reply