आज मैं शराब पर चढ़ना चाहता हूँ |
बिखरना चाहता हूँ |
फिसलना चाहता हूँ |
झरने की तरह गिरना चाहता हूँ |
गरजना चाहता हूँ |
बरसना चाहता हूँ |
बादलों की तरह उड़ना चाहता हूँ |
गीत गाना चाहता हूँ |
गुनगुना चाहता हूँ |
सागर की तरह गहरा बनना चाहता हूँ |
याद आना चाहता हूँ |
भूल जाना चाहता हूँ |
आंसू की तरह टपक जाना चाहता हूँ |
रूतना चाहता हूँ |
मानना चाहता हूँ |
प्रेमी की तरह बाँहों में समां जाना चाहता हूँ |
नशा चाहता हूँ |
आशा चाहता हूँ |
मन की तरह पागल बनना चाहता हूँ |
डूब जाना चाहता हूँ |
सब कुछ खूब चाहता हूँ |
पहले शराब चढ़ती थी मुझपर,
आज मैं शराब पर चढ़ना चाहता हूँ |
आज मैं शराब पर चढ़ना चाहता हूँ
