मुंबई बंद

यारों, चिंता ना करो | मुंबई में तनावपूर्ण शांति है |

हाल-चाल ठीक-ठाक है, सब कुछ ठीक-ठाक है |

मैं जिंदा हूँ और टाइगर भी |

हाल-चाल ठीक-ठाक है, सब कुछ ठीक-ठाक है | कुछ माल जला, कुछ लोग मारें, कुछ परेशान हुए, धंदा ठप्प है – बाकी सब ठीक-ठाक है |

हाल-चाल ठीक-ठाक है, सब कुछ ठीक-ठाक है |

आज बंद है |

आज मेरा शहर बंद रहेगा पर चकला चालु रहेगा | कचरा फेकना चालु रहेगा, बलात्कार और छेद-छड चालु रहेगी, धोखा-दड़ी तो कभी बंद होती ही नहीं, गाली-गलोच, तू-तू-मैं-मैं भी चालु रहेगी, कुत्ते भोकेंगे, फूल खिलेंगे, और आज फिर रिक्शा वाले कहीं भी जाने के लिए ना ही कहेंगे |

हाल-चाल ठीक-ठाक है, सब कुछ ठीक-ठाक है |

यारों, चिंता ना करो | मुंबई हमेशा चलता रहता है, कार्यशील रहता है, रास्ते में रहता है |

शहर बंद है तो क्या हुआ, दिल तो चालु है ना? आग तो बंद नहीं होती – दिल में हो या सडकों पे | कुछ नहीं होगा, चिंता ना करो – सिर्फ़ तजुर्बा होगा |

हाल-चाल ठीक-ठाक है, सब कुछ ठीक-ठाक है |

Leave a Reply