Site icon Dr. (Hon.) Agastya Kapoor की दुनिया

बेइन्तहां, बेसबब

वह बीते लम्हों की किताब,
वह कागज़ की कश्ती,
वह यादों के गाने, वो प्यार की मस्ती,
याद आता है मुझको सब, बेइन्तहां, बेसबब |

गुज़रे थे जो पल चाहत के घर में |
जलाये जो अरमान तेरे सफर में |

वह तेरे बदन की खुशबु,
वह तेरे होठों का गुलाब,
वह तेरे ज़ुल्फ़ के झरने,
वह तेरे चेहरे का आफताब,
याद आता है मुझको सब, बेइन्तहां, बेसबब |

वह कागज़ की कश्ती साहिल पे डूबी |
देखी मैंने आज प्यार की यह खूबी |

उजालों में भी दिखती है परछाई |
साया भी साथ नहीं, ऐसी है तन्हाई |

बिक गयी वो लम्हों की किताब,
सताता है यादों का तेज़ाब,
बस, मौत का इंतज़ार है अब,
याद आता है मुझको सब, बेइन्तहां, बेसबब |

Exit mobile version