Site icon Dr. (Hon.) Agastya Kapoor की दुनिया

बिछड़ा यार नहीं मिला

मंदिर गया,
मस्जिद गया,
वेद पढ़े,
कुरान रटी,
इधर गया,
उधर गया,
धागा पहना,
तावीज़ पहनी,
घंटी बजायी,
माला जपी,
मोमबत्ती जलाई,
गुरबानी सुनी,
तस्बीह की,
सजदा किया,
नंगे पैर चला,
उजली सोच रखी,
काला जादू किया,
गंगा नहाया,
सबके काम आया,
पर बिछड़ा यार नहीं मिला |

मंदिर गया,
मस्जिद गया,
वेद पढ़े,
कुरान रटी,
इधर गया,
उधर गया,
धागा पहना,
ताफीज़ पहनी,
घंटी बजायी,
माला जपी,
मोमबत्ती जलाई,
गुरबानी सुनी,
तस्बीह की,
सजदा किया,
नंगे पैर चला,
उजली सोच रखी,
काला जादू किया,
गंगा नहाया,
सबके काम आया,
पर यार के दिल में नहीं गया,
इसलिए बिछड़ा यार नहीं मिला |

Exit mobile version