Site icon Dr. (Hon.) Agastya Kapoor की दुनिया

जैसा कल रात हुआ था

फ़िर कभी ना हो जग में,
जैसा कल रात हुआ था |
इतना ना हो परेशान दिल,
जैसा कल रात हुआ था |

वक़्त कठिन है,
राह में फिसलन है |
कहीं लुट जाए ना जवानी,
जैसा कल रात हुआ था |

दुश्मन के पंजे बड़े है,
पैने है |
गिर मत,
संभल |
जैसा कल रात हुआ था |

खून में कीचड,
आँखों में धुल है |
इंसान की खाल में भेडिये,
देख रहे हो ?
जैसा कल रात हुआ था |

हाहाकार मच गयी,
जैसा कल रात हुआ था |
इंसान ने इंसान को फ़िर लूटा,
जैसा कल रात हुआ था |

Exit mobile version