Site icon Dr. (Hon.) Agastya Kapoor की दुनिया

मैं आइना हूँ

मैं आइना हूँ, मैं सच बोलता हूँ
आपकी छवि बताता हूँ,
सच और झूठ तोलता हूँ,
मैं आइना हूँ, मैं सच बोलता हूँ |

भला करो, भला होगा,
बुरा करो, बुरा होगा,
मैं लोगों को ये बात याद दिलाता हूँ |
मैं आइना हूँ, मैं सच बोलता हूँ |

मैं जोड़ता हूँ इंसान को इंसान से,
मैं मिलता हूँ मानवता को मानवता से,
जो बात आप कहें, वही मैं कहता हूँ |
मैं आइना हूँ, मैं सच बोलता हूँ |

नम हो जाती है आँखें जब रोते है आप,
मोहित हो जाता हूँ जब हँसते है आप,
आपका कोई ऐब मुझसे छुपा नहीं,
आँखों में आँखें डाल, आत्मविश्वास दिलाता हूँ |
मैं आइना हूँ, मैं सच बोलता हूँ |

Exit mobile version