Site icon Dr. (Hon.) Agastya Kapoor की दुनिया

मुझे याद करना

यह दिल जो कभी रूठ जाए, मुझे याद करना |
चुपके से जब आंसू बहाये, मुझे याद करना |

यह दुनिया बहुत छोटी है,
हार के बाद ही जीत होती है |
जब तुम्हे कोई हराये, मुझे याद करना |

आशिक़ी तो दीवानों का काम है,
मौत फ़िर ज़िंदा होने का नाम है |
जब अपने साथ किसी को ना पाओ, मुझे याद करना |

ज़िंदगी के चुभन को सह लेना,
ज़ेहमतो को धुंए में उड़ाके जी लेना |
जब रफ़ीक़ों का साथ छूट जाए, हमें याद करना |

आँख मिलते ही दिल मत मिला लेना,
आगाज़ को अंजाम मत बना लेना |
याद जब मेरी आये, मुझे याद करना |

चलो, मैं इस दुनिया से तमाम हो गया,
आखरी मंज़िल के साथ हो गया |
मौत की ख़बर जब आये, मुझे याद करना |

Exit mobile version