आपका रोशन चेहरा

आपका रोशन चेहरा माहताब सा है,
दीवानो के लिए आफ़ताब सा है |

आपकी यह नीलम सी आँखें,
गोया गहरे तालाब सा है |

आपकी यह हसीन ज़ुल्फ़ें,
शीतल नदी की धार सा है |

आपके यह गुलाबी होंठ,
खिले फूओं के बाग़ सा है |

आपका मिलकर भी ना मिलना,
एक दर्द भरा अज़ाब सा है |

आपका तस्सवूर हसीन ख्व़ाब सा है |
आपका रोशन चेहरा माहताब सा है |

Leave a Reply